Headlines

4साल के बच्चे पर 5-6 कुत्तों ने किया हमला, मौत:गाजियाबाद में घर के बाहर खेलते समय किया हमला, 4 दिन से जारी था उपचार




गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के नाहल गांव में स्ट्रीट डॉग के हमले में 4 साल के घायल अमन की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 अगस्त को घर के बाहर खेल रहे अमन पर 5-6 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। परिजन उसे डासना अस्पताल से एमएमजी और फिर जीटीबी अस्पताल ले गए, लेकिन रविवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम… घर के बाहर खेलते समय किया हमला जानकारी के अनुसार, नाहल गांव निवासी अनीस का चार वर्षीय बेटा अमन 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान नोगजा पीर के पास 5-6 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। डासना से एमएमजी और फिर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल किया गया रेफर घटना के बाद परिजन घायल अमन को उपचार के लिए पहले डासना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजन फजर मोहम्मद ने बताया कि कई स्ट्रीट डॉग ने बच्चे को बुरी तरह काटा था। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब सात बजे डॉक्टरों ने अमन की मौत की सूचना परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम को दिल्ली रवाना किया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *