Headlines

48 घंटे तक पाइप में फंसा रहा बंदर का बच्चा:रणथंभौर की रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, पाइप काटकर निकाला बंदर का पैर




सवाई माधोपुर के पुराने शहर के मिर्जा मोहल्ले स्थित क्यारदा हवेली में एक बंदर के बच्चे का पैर पाइप में फंस गया। पैर फंसने के कारण बंदर का बच्चा करीब 48 घंटे तक भूखा-प्यासा पाइप के पास ही फंसा रहा। बंदर के बच्चे को परेशान देखकर स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और वन विभाग से मदद की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद और रणथंभौर की रेस्क्यू टीम को मामले की जानकारी मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पाइप काटकर किया बंदर का रेस्क्यू रेस्क्यू टीम के जसकरण मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह मामले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां बंदरों का समूह मौजूद था, जिसके चलते रेस्क्यू में परेशानी आ रही थी। हालांकि, इसके बाद भी रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक पाइप को काटकर बंदर के बच्चे का पैर बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद हालत सामान्य होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *