Headlines

6वीं-9वीं के स्टूडेंट्स के लिए फ्री ग्लोबल चैलेंज



भास्कर न्यूज |जालंधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के क्लास 6 से 9 तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया ने वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज 2026 के 19वें संस्करण की शुरुआत की है। सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। इस साल प्रतियोगिता की थीम फ्रॉम द कोस्टलाइन टू द सी फ्लोर – एन ओशन ओडिसी” है। इसका फोकस समुद्र और समुद्री जीवों के संरक्षण पर रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। स्कूल 15 अगस्त 2026 तक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित पहला ऑनलाइन क्लासरूम राउंड जुलाई से सितंबर के बीच होगा। इसके बाद स्टेट, जोनल और नेशनल राउंड आयोजित किए जाएंगे। नेशनल राउंड की टॉप-3 टीमों को किसी नेशनल पार्क या नेचर रिजर्व की ऑल-एक्सपेंसेस-पेड ट्रिप दी जाएगी। . समुद्री जीव और वनस्पतियों की विविधता . समुद्र की गहराई में मौजूद दुनिया . पानी के भीतर जीवों का जीवन और कार्य . समुद्री जीवों का अनुकूलन और व्यवहार . समुद्र को प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से खतरे समुद्र संरक्षण में इंसानों की भूमिका . तैयारी के लिए मिलेगा मुफ्त स्टडी मटेरियल . रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया की ओर से तैयारी के लिए ई-लर्निंग स्टडी मटेरियल, प्रैक्टिस क्विज और समुद्री विशेषज्ञों के ऑनलाइन सेशन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बच्चों को प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। स्कूल 15 अगस्त 2026 से पहले डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *