Headlines

6-7 को बारिश के आसार, 8 से चढ़ेगा पारा:दिन में सताएगी गर्मी और सुबह-शाम लोगों को हल्की सिहरन महसूस होगी




राजधानी में मॉनसून की विदाई की आहट के बीच मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस अवधि में रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। दूसरे पखवाड़े में आसमान साफ रहने से दिन में तीखी धूप खिलेगी और अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है। आगे क्या… अक्टूबर माह सूखा और गर्म रहने के आसार हैं। सर्दियों के महीनों में भी कड़ाके की ठंड की उम्मीद कम है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण मौसमी फ्लू, सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ेगा। सिस्टम नहीं, बारिश भी कम अक्टूबर माह में कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम बनता नजर नहीं आ रहा है। इस कारण पूरे महीने बारिश न के बराबर होगी। 6-7 अक्टूबर को भी जो बारिश होगी, वह बहुत हल्की रहेगी। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा। अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *