Headlines

60 हजार के इनामी डकैत ने जेलर को दी धमकी:वाट्सएप कॉल कर बोला- भाइयों की बैरक बदली तो नौकरी नहीं करने दूंगा, FIR दर्ज




मुरैना में फरार चल रहे 60 हजार रुपए के इनामी कल्ली गुर्जर पर जिला जेल के उप जेल अधीक्षक सुनीत कुमार शर्मा को वाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। FIR के मुताबिक, कल्ली ने जेल में बंद अपने भाइयों की बैरक बदलने को लेकर धमकी दी और गाली-गलौज की। उप जेल अधीक्षक ने बातचीत दूसरे मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली। 22 सितंबर को दोपहर करीब 12:49 बजे सुनीत कुमार शर्मा जिला जेल स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कल्ली गुर्जर बताया। शिकायत के मुताबिक, कल्ली ने अपने भाई जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र की बैरक बदले जाने पर नाराजगी जताई। उसने दूसरे भाई सचिन उर्फ पंपोला का भी जिक्र किया, जो धौलपुर जेल से मुरैना जेल आया है। बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी कल्ली ने भाइयों की तरफ देखने या उन्हें दूसरी जेल भेजने पर जान से मारने की धमकी दी। बातचीत के दौरान गाली-गलौज करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का भी आरोप है। सुनीत कुमार शर्मा ने बातचीत दूसरे मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली। FIR में रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित होने का उल्लेख है। कल्ली के तीन भाई जेल में बंद FIR में बताया गया है कि कल्ली के तीन भाई जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र, रवि और सचिन उर्फ पंपोला जेल में निरुद्ध हैं। कल्ली फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उस पर हत्या और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 60 हजार रुपए का इनाम घोषित है। BNS की तीन धाराओं में केस जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कल्ली के खिलाफ BNS की धारा 132, 296(ए) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनीत कुमार शर्मा ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग भी की है। एसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि जेल उप अधीक्षक को धमकी देने के मामले में कल्ली गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें पहले से लगी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *