![]()
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को पेटलावद में ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ की गई। इस केंद्र का मकसद समाज के हर वर्ग की पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता पहुंचाना है। एक ही जगह मिलेगी इलाज और कानूनी मदद मंत्री निर्मला भूरिया ने केंद्र के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य सरकार की एक बड़ी पहल है। इसका मुख्य लक्ष्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही जगह पर अस्थायी आश्रय, डॉक्टरी इलाज, पुलिस सहायता, कानूनी सलाह और काउंसिलिंग की सुविधा देना है। उन्होंने साफ किया कि इस केंद्र में बिना किसी उम्र, जाति या वर्ग के भेदभाव के हर महिला की मदद की जाएगी। आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे देश और प्रदेश अपने संबोधन में मंत्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश-प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहे हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। ‘लाडली लक्ष्मी’ और ‘लाडली बहना’ जैसी योजनाएं महिला सशक्तीकरण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र से कुपोषण और सिकल सेल जैसी बीमारियों को खत्म करने के लिए मिलकर लड़ने की बात कही। माताओं को मिली किट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित इस मौके पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बेटी को जन्म देने वाली माताओं को उत्साहवर्धन के लिए ‘कन्या किट’ और लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र बांटे गए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी और बेहतर सजावट के लिए पेटलावद की 10 सबसे अच्छी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यह जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष संजय कहार, एसडीपीओ राजेश सुलिया, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे और नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता गामड़ सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण डीपीएम मोनिका बघेल ने दिया, संचालन महिला बाल विकास अधिकारी अजय तिवारी ने किया और आभार वन स्टॉप सेंटर की जिला संयोजिका लीला परमार ने जताया।
Source link
पेटलावद में 'सखी-वन स्टॉप सेंटर' शुरू:मंत्री भूरिया ने किया उद्घाटन; हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेगी हर संभव मदद
