Headlines

चक्रधरपुर में विवाहिता की मौत के बाद बवाल:मायके पक्ष ने कहा-डायन के शक में झाड़फूंक, इलाज के दौरान हुई मौत‎; जांच की मांग‎




पश्चिमी सिंहभूम में एक महिला की मौत के बाद‎ दो परिवारों के बीच विवाद‎ गहरा गया है। मायके पक्ष का आरोप है कि डायन के शक में हत्या की गई है। जबकि ससुराल पक्ष ने आरोप से इनकार किया है।‎ घटना झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत‎चंद्री पंचायत के पनसुवां गांव‎ की है। मृतका की‎ पहचान 24 वर्षीय करिश्मा राय‎ के रूप में हुई है। करिश्मा‎ राय ने करीब तीन वर्ष पूर्व ‎पनसुवां गांव निवासी देवानंद ‎प्रधान से प्रेम विवाह किया था। ‎इसके बाद दोनों बेंगलुरु में‎ मजदूरी कर जीवन यापन कर ‎रहे थे। तबीयत खराब‎ होने पर उसका झाड़फूंक कराया ‎गया: चाचा
दंपती की एक तीन माह‎ की बच्ची भी है। मृतका के‎ चाचा कमल राय ने बताया कि ‎करिश्मा की तबीयत खराब‎ होने पर उसका झाड़फूंक कराया ‎गया। बाद में उसकी हालत ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎गंभीर हो गई, जिसके बाद‎ इलाज के लिए अस्पताल ले‎ जाया गया। इससे पहले भी पुजारी बुलाकर उसे पिटवाया जाता था। करिश्मा के इलाज में ‎कोई लापरवाही नहीं बरती: ससुर
इलाज के दौरान‎ उसकी मौत हो गई।‎ अंधविश्वास और झाड़फूंक के ‎कारण समय पर उचित ‎चिकित्सा नहीं मिलने से ‎करिश्मा की जान चली गई। ‎वहीं, मृतका के ससुर‎ निर्मल प्रधान का कहना है कि ‎परिवार ने करिश्मा के इलाज में ‎कोई लापरवाही नहीं बरती और ‎उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ‎उसका उपचार कराया गया।‎ घटना के बाद दोनों परिवारों के ‎बीच तनाव है। परिजन निष्पक्ष ‎जांच और दोषियों के खिलाफ ‎कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।‎ पुलिस को सूचना दे दी गई है।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *