नालंदा में शनिवार को एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में ससुर, बेटा और बहू की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध था। पिता के अवैध संबंध के नाराज दोनों बेटों ने भी आत्महत्या की कोशिश की। छोटे बेटे की
.
मृतकों की पहचान दिलेंद्र तांती (65) और उनकी बहू गौरी देवी (30) के रूप में की गई है। वहीं, बड़े बेटे 40 साल के भाई रंजीत तांती और छोटे बेटे 35 साल के पुरुषोत्तम तांती के रूप में हुई। पुरुषोत्तम के मुताबिक, गौरी ने अपने 4 साल के बच्चे को भी सल्फास खिलाकर मारने की कोशिश की।
पहले घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
अब सिलसिलेवार पूरी घटना जानिए…
ससुर-बहू के बीच अवैध संबंध के बाद घर में बढ़ा विवाद
DSP सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ की है। पता चला है कि ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध था। इसे लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पहले दिलेंद्र तांती के छोटे बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इसके बाद बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर जहर खा लिया। वहीं, बाद में दिलेंद्र तांती ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है।
छोटा बेटा बोला- घरेलू कलह से परेशान था, इसलिए फांसी लगाई
अस्पताल में भर्ती पुरुषोत्तम तांती ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद शनिवार सुबह उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उन्हें फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
पुरुषोत्तम ने बताया, “जब मुझे क्लीनिक में भर्ती कराया गया, तब परिवार के अधिकांश सदस्य मेरे साथ थे। इसी दौरान मेरे बड़े भाई रंजीत और भाभी गौरी देवी ने गेहूं में इस्तेमाल होने वाली सल्फास की गोलियां खा लीं। उन्होंने अपने चार सालके बेटे प्रिंस को भी सल्फास खिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली नहीं खाई।”
पुरुषोत्तम के अनुसार, सल्फास खाने के बाद रंजीत और गौरी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गौरी देवी और बड़े भाई रंजीत की मौत हो गई।
अस्पताल में भर्ती पुरुषोत्तम ने बताया, सबसे पहले मुझे अस्पताल लाया गया। इसके बाद बड़े भाई और भाभी को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। इसी दौरान मेरे पिता दिलेंद्र तांती ने घर की छत पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

शव के पास बैठकर रोते-बिलखते परिजन।
4 साल के बेटे को भी खाने को दी थी सल्फास
मृतका गोरी देवी के चार साल बेटे प्रिंस ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ माधोपुर बाजार गया था, जहां से गेहूं में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा (सल्फास) खरीदी गई थी।
घर लौटने के बाद उसे भी दवा खिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने गोली फेंक दी, जिससे उसकी जान बच गई। रंजीत तांती मोमोज बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
वहीं, दिलेंद्र तांती की बेटी फूल कुमारी देवी ने बताया, “मुझे दोपहर करीब 3 बजे घटना की जानकारी मिली। सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई रंजीत तांती और भाभी गोरी देवी ने जहर खा लिया है,
जबकि छोटे भाई पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जब वह बदहवास होकर मायके पहुंचीं, तब पता चला कि उनके पिता दिलेंद्र तांती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।”

बच्चे ने सल्फास की गोली फेंकी, बची जान
इधर, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
चंडी थाने के इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि पति-पत्नी ने जहर खाया।
उन्होंने बताया कि दंपती ने अपने चार वर्षीय बेटे को भी जहर खिलाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने गोली फेंक दी।
इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने वाले दंपती में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पति का इलाज जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
===========================
ये खबर भी पढ़ें…
बिहार के कारोबारी ने परिवार समेत की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक परिवार के 5 लोगों का शव मिला है। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक कारोबारी बिहार के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कमरे से बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
