Headlines

LinkedIn Job Scam; Real Vs Fake Recruiter Offers Fraud


25 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

आजकल साइबर ठग नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे लिंक्डइन पर ड्रीम जॉब, वर्क फ्रॉम होम, रिमोट इंटर्नशिप और मोटी सैलरी का लालच देकर ठगी को अंजाम देते हैं।

ठग फर्जी रिक्रूटर प्रोफाइल बनाकर बिना इंटरव्यू इंस्टेंट सेलेक्शन का दावा करते हैं और फिर रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग चार्ज और सेंसिटिव डिटेल्स मांगते हैं।

‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने इस बारे में एक अलर्ट जारी किया है।

इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • साइबर ठग जॉब स्कैम में लोगों को कैसे फंसाते हैं?
  • ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ से कैसे बचें?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ क्या है?

जवाब- यह एक साइबर फ्रॉड है, जिसमें ठग किसी कंपनी का HR, रिक्रूटर या टैलेंट एक्विजिशन मैनेजर बनकर नौकरी ऑफर करते हैं। बाद में वे फीस, निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स मांगकर लोगों को ठगते हैं।

सवाल- साइबर ठग ‘जॉब स्कैम’ में लोगों को कैसे फंसाते हैं?

जवाब- स्कैमर्स पहले प्रोफाइल स्टडी करते हैं। वे देखते हैं कि-

  • कौन नौकरी ढूंढ़ रहा है?
  • किसने ‘ओपन टू वर्क’ मार्क किया है?
  • किसने हाल में रेज्यूमे अपडेट किया है?

इसके बाद ठग मैसेज या ईमेल के जरिए जाॅब ऑफर करते हैं। वे फर्जी रिक्रूटर बनकर संपर्क करते हैं और फेक सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए ठगी को अंजाम देते हैं। स्कैम का पूरा खेल ग्राफिक में देखिए-

सवाल- स्कैमर्स के निशाने पर कौन लोग होते हैं?

जवाब- ठग इन लोगों को निशाना बनाते हैं-

  • जो लोग इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं।
  • जो बेहतर जॉब ढूंढ रहे हैं।
  • जो करियर बदलना चाहते हैं।
  • जो वर्क फ्रॉम होम जॉब ढूंढ रहे हैं।
  • जो कॉलेज स्टूडेंट्स या फ्रेशर्स हैं।
  • जिन्होंने ‘ओपन टू वर्क’ मार्क किया है।

सवाल- कैसे पहचानें कि लिंक्डइन पर आया जॉब ऑफर असली है या फेक?

जवाब- लिंक्डइन पर हर जॉब ऑफर फर्जी नहीं होता। लेकिन किसी भी ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसे वेरिफाई करना जरूरी है। कुछ संकेतों से असली और फेक ऑफर में फर्क कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- फेक रिक्रूटर को कैसे पहचानें?

जवाब- इसके लिए रिक्रूटर की लिंक्डइन प्रोफाइल ध्यान से देखें। चेक करें कि-

  • उसकी प्रोफाइल कब बनी है?
  • कितने कनेक्शन हैं?
  • प्रोफाइल एक्टिव है या नहीं?
  • कंपनी द्वारा वेरिफाइड है या नहीं?

अगर रिक्रूटर-

  • बिना उचित प्रोसेस के नौकरी ऑफर करे।
  • जल्दी निर्णय लेने का दबाव बनाएं।
  • उसकी प्रोफाइल और कंपनी की जानकारी संदिग्ध लगे तो सतर्क हो जाएं।

सवाल- क्या लिंक्डइन पर ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज होना सुरक्षा की गारंटी है?

जवाब- नहीं, यह केवल प्रोफाइल वेरिफाई होने का संकेत है। ये किसी जॉब ऑफर या रिक्रूटर की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसलिए किसी भी जॉब ऑफर को हमेशा क्रॉस-चेक जरूर करें।

सवाल- जॉब प्रोसेस की शुरुआती स्टेज में बिना वेरिफिकेशन के कौन-सी जानकारी कभी शेयर नहीं करनी चाहिए?

जवाब- जॉब प्रोसेस के शुरुआती फेज में ये जानकारी शेयर करने से बचें-

  • बैंक डिटेल्स
  • PAN कार्ड नंबर
  • आधार नंबर
  • कोई भी पासवर्ड या सिक्योरिटी कोड

सवाल- स्कैमर्स क्या कहकर पैसों की डिमांड करते हैं?

जवाब- ठग इन बहानों से पैसे मांगते हैं-

  • रजिस्ट्रेशन फीस
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट
  • ट्रेनिंग चार्ज
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस
  • लैपटॉप, आईडी कार्ड चार्ज

सवाल- अगर कोई इस स्कैम के झांसे में आ जाए तो उसे क्या नुकसान हो सकता है?

जवाब- ठग कैंडिडेट की पर्सनल डिटेल्स का इस्तेमाल कई तरह के साइबर अपराधों के लिए कर सकते हैं। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ से कैसे बचें?

जवाब- इसका सबसे अच्छा तरीका है कि किसी भी जॉब ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। कंपनी, रिक्रूटर और सेलेक्शन प्रोसेस वेरिफाई करें। किसी भी स्थिति में पैसे, OTP या सेंसिटिव जानकारी शेयर न करें। स्कैम से बचने के तरीके ग्राफिक में देखें-

सवाल- अगर ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ एक्शन लें-

  • संबंधित बैंक, UPI एप को सूचित करें।
  • अपने सभी पासवर्ड बदलें।
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • स्कैम से जुड़े सभी स्क्रीनशॉट, ईमेल, चैट और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
  • नजदीकी थाने में शिकायत करें।

सवाल- जॉब के लिए आवेदन करते समय क्या सावधानियां बरतें?

जवाब- केवल भरोसेमंद और आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही आवेदन करें।

  • कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जॉब पोस्ट वेरिफाई करें।
  • जॉब डिस्क्रिप्शन ध्यान से पढ़ें।
  • डॉक्यूमेंट्स शेयर करने से पहले पुष्टि करें।
  • आधिकारिक ईमेल आईडी से ही बातचीत करें।
  • शक होने पर क्रॉस-चेक करें।

ये खबर भी पढ़ें….

साइबर लिटरेसी- ‘वीडियो देखो, पैसा कमाओ’:इस एड से सावधान! स्कैमर अकाउंट खाली कर देंगे, एक्सपर्ट से समझें, फ्रॉड से कैसे बचें

सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए आपने कई बार इस तरह के एड देखें होंगे। ये एड ‘वॉच एंड अर्न’ एप्स के हैं। यानी ऐसे एप, जो वीडियो/एड देखने या छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने का दावा करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *