![]()
कोटा जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जा रही है। जिले की 6 पंचायत समितियों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों की लॉटरी के साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ जाएंगी। जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 210 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर नजर गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम माना जाता है। ऐसे में आज निकलने वाली लॉटरी पर ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों की नजर टिकी हुई है। लॉटरी के बाद यह स्पष्ट होगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। जिले में 6 पंचायत समितियों के तहत 210 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1946 वार्ड हैं। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद संभावित उम्मीदवार भी अपनी चुनावी तैयारियों को उसी के अनुसार आगे बढ़ा सकेंगे। एक दिन पहले 25 जिला परिषद सदस्यों, 6 प्रधानों और 118 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी। पंचायतीराज चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े… कोटा- सांगोद का प्रधान पद सभी वर्ग के लिए ओपन:सुल्तानपुर सीट एसटी और इटावा एससी के लिए रिजर्व, जानिए कहां-किसकी सीट आई
Source link
कोटा में ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी आज:210 पंचायतों में सरपंच पद और 1946 वार्ड पंचों का तय होगा आरक्षण
