![]()
दौसा में पांच साल पहले पुलिस कॉन्स्टेबल हत्याकांड में वांटेड आरोपी ने शनिवार को सिकराय कोर्ट में सरेंडर करने के बाद फरार हो गया। कोर्ट की रिपोर्ट पर मानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सिलसिलेवार पढ़िए … क्या है पूरा मामला 1. 2021 में जमीन विवाद में हुई थी कॉन्स्टेबल की हत्या मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित भूतनाथ मंदिर के पास साल 2021 में जमीन विवाद हुआ था। पांचोली निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की उसके भतीजे समेत अन्य आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में करोड़ी निवासी विजय मीणा भी आरोपी था। 2. कोर्ट में किया सरेंडर, फिर मौका मिलते ही भाग निकला हत्याकांड के बाद विजय मीणा लंबे समय से कोर्ट पेश नहीं हो रहा था। इसी कारण वह मामले में वांटेड चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 18 जुलाई को विजय मीणा ने सिकराय कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि उसे जमानत नहीं मिलने की आशंका थी। इसी बीच उसने मौका देखकर कोर्ट परिसर से फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली। 3. कोर्ट की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला आरोपी के फरार होने के बाद कोर्ट की ओर से मानपुर थाने को रिपोर्ट भेजी गई। इसके आधार पर देर शाम आरोपी के कोर्ट परिसर से फरार होने का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय मीणा की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
Source link
सरेंडर के बाद कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी:जमीनी विवाद में कॉन्स्टेबल के मर्डर केस में शामिल था
