Headlines

चाकूबाजी के आरोपियों के मकानों पर चलाया बुलडोजर:अवैध निर्माण तोड़ा, सिगरेट देने से इनकार करने पर पान विक्रेता पर किया था हमला




बूंदी जिले के नैनवां रोड पर एक पान विक्रेता पर चाकू से हमला करने के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी। आरोपियों ने नैनवां रोड पर पान की केबिन चलाने वाले युवक बहादुर मीणा से सिगरेट मांगी थी। सिगरेट देने से इनकार करने पर आरोपियों ने बहादुर मीणा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अवैध निर्माण पर की कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका मुआयना करवाया और उनकी परेड भी निकलवाई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध निर्माण कर रह रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने इन मकानों को चिह्नित किया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। सोमवार को जेसीबी और बुलडोजर के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई को लोगों ने सराहा
देखते ही देखते लाखों रुपए की लागत से बने ये मकान जमींदोज हो गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुलडोजर की कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की आम जनता और स्थानीय निवासियों ने सराहना की। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में डर पैदा होगा और आम आदमी सुरक्षित महसूस करेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *