Headlines

झाबुआ के रायपुरिया बायपास पुल का निर्माण शुरू:कलेक्टर के हस्तक्षेप से शुरू हुआ काम; ग्रामीणों को मिलेगी जाम से राहत




झाबुआ के रायपुरिया बायपास मार्ग पर पिछले छह महीने से बंद पड़ा पुल का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के हस्तक्षेप और निर्देशों के बाद निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कराया। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जनसुनवाई में शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन बायपास का काम ठप होने से भारी वाहनों का दबाव रायपुरिया के मुख्य मार्ग पर बढ़ गया था, जिससे हर 10-15 मिनट में जाम लग रहा था। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर समस्या के जल्द हल की मांग की थी। अफसरों ने किया सीमांकन, मुआवजे का प्रकरण तैयार कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क का सीमांकन किया। सड़क निर्माण की ज़द में आ रहे किसानों की भूमि के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार कर लिए गए हैं, जिससे निर्माण में आ रही अड़चन दूर हो गई है। पुल बनते ही बायपास से गुजरेंगे भारी वाहन निर्माण एजेंसी के अनुसार पुल का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पुल चालू होते ही भारी वाहनों की आवाजाही पुनः बायपास से शुरू हो जाएगी, जिससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *