![]()
करौली जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के जहरीला पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। इससे पति-पत्नी और बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की सपोटरा उपखंड क्षेत्र के बालोती गांव की है। परिवार के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। कैलादेवी डीएसपी मीना मीणा ने बताया- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालोती निवासी रामदयाल बैरवा (45), उनकी पत्नी राजबाई (40) और बड़े बेटे लक्ष्मीनारायण (25) और विजयराज बैरवा (23) ने एल्ड्रिन नामक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें सपोटर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में सभी हायर सेंटर रेफर चारों को गंभीर हालत में सपोटर से पहले गंगापुर सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। गंगापुर सिटी से निकलते ही रास्ते में राजबाई और लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। इस कारण इनके शव सपोटरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। रामदयाल की मौत जयपुर पहुंचने से पहले होने पर उनके शव को जयपुर में रखवाया गया है। वहीं, विजयराज का जयपुर के अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे के लंबे समय से बीमार होने से परिवार डिप्रेशन में डीएसपी मीना मीणा ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार का छोटा बेटा विजयराज लंबे समय से बीमार था, जिसके कारण परिवार मानसिक तनाव में था। इसके चलते यह कदम उठाए जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीणा, थानाधिकारी अभिजीत कुमार और तहसीलदार दिलीप अग्रवाल मौके पर पहुंचे।
Source link
करौली में एक परिवार के 4-लोगों ने पिया जहरीला पदार्थ:पति-पत्नी और बड़े बेटे की मौत, चौथा गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती
