Headlines

गणेश विसर्जन से पहले बालाघाट में पुलिस का फ्लैग मार्च:500 जवानों के साथ शहर की सड़कों पर गश्त, लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया




बालाघाट जिले में गणेशोत्सव प्रतिमा विसर्जन और आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मुख्य मकसद जनता को सुरक्षा का अहसास कराना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। थाना प्रभारी अजय गुर्जर और अन्य थानों के प्रभारियों की अगुआई में निकले इस फ्लैग मार्च में 500 से ज्यादा पुलिस जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर बूढ़ी हॉस्पिटल रोड, बैहर रोड, मरारी मोहल्ला, देवी तालाब, सराफा बाजार, हनुमान चौक, सर्किट हाउस रोड, अंबेडकर चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन पर खत्म हुआ। असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों, शराब दुकानों और भीड़भाड़ वाले पॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देने के साथ ही सभी नागरिकों से त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *