Headlines

कटिहार में 513.9 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर अरेस्ट:45 लाख तक बताई जा रही कीमत, मोटरसाइकिल-मोबाइल भी जब्त




कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 513.9 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गुप्त सूचना पर कुरेठा स्टेशन के पास वाहन जांच कटिहार एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि मनसाही थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लोग मादक पदार्थ लेकर मनसाही की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने कुरेठा रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर वाहन जांच शुरू की। पुलिस को देखते ही भागने लगे दोनों आरोपी वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 513.9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एकौना और भोड़ाबाड़ी के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनसाही थाना क्षेत्र के एकौना निवासी नागेश्वर महतो (28) और कटिहार नगर थाना क्षेत्र के भोड़ाबाड़ी निवासी महेंद्र कुमार राय (32) के रूप में हुई है। स्मैक, बाइक और दो मोबाइल जब्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से स्मैक के अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास स्मैक कहां से पहुंची थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *