Headlines

शेखपुरा में नींबू विक्रेता की हत्या मामले में 4 अरेस्ट:मुख्य आरोपी ने 3 किशोरों संग मिलकर की वारदात,मोबाइल चोरी में विवाद




शेखपुरा पुलिस ने 9 जुलाई को बरबीघा में 55 वर्षीय नींबू विक्रेता सुरेंद्र केवट की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण मोबाइल चोरी और घर में चोरी का प्रयास था। मृतक सुरेंद्र केवट नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी थे। उनका शव 9 जुलाई को बरबीघा रेलवे स्टेशन के समीप नग्नावस्था में बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई की रात करीब 11 बजे सुरेंद्र केवट बरबीघा शहर के नारायणपुर मोहल्ला स्थित सोनू कुमार के घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि सुरेंद्र केवट ने पहले भी सोनू कुमार का मोबाइल चुराया था। चोरी के इरादे से घर में घुसने पर सोनू कुमार ने अपने ही मोहल्ले के तीन नाबालिग साथियों को बुलाया। चारों ने मिलकर सुरेंद्र केवट के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बरबीघा रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया गया। इस मामले में बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर 10 दिनों के भीतर इस हत्याकांड का उद्भेदन किया। मुख्य आरोपी सोनू कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मृतक के पहने हुए कपड़े और मारपीट में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। अभियुक्त सोनू कुमार के घटना के दिन पहने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी राकेश कुमार ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस मामले का उद्भेदन करने वाली टीम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक, बरबीघा थानाध्यक्ष, डीआईयू की टीम के साथ बरबीघा थाना के दारोगा कौशर आलम और सोनम कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। उसे पकड़ते हुए अपने तीन नाबालिग साथियों को बुलाया और पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। ASP ने इस मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों और जवानों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है। उन्होंने बताया कि इस कांड का मुख्य अभियुक्त सोनू कुमार के खिलाफ पहले भी बरबीघा थाना में 2 जानलेवा हमले जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस द्वारा आरोप पत्र भी समर्पित किया जा चुका है ।उन्होंने हत्या जैसे जधंय मामलों में नाबालिग के शामिल होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव बतलाया। उधर पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी सोनू कुमार को जेल भेज दी। जबकि अन्य तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *