![]()
सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को बल्केश्वर क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी विशाल महादेव मेले का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। 9 अगस्त रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मेले का श्रद्धापूर्वक उद्घाटन होगा। सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में समिति पदाधिकारियों ने मेले का पोस्टर जारी कर जनजागरूकता की शुरुआत की। लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा और ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई’ ने बताया कि यह मेला आगरा की धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। लाखों भक्त और काँवड़िए परिक्रमा कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये रहेंगी व्यवस्थाएं
मेला संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद हरिओम गोयल, पार्षद पूजा बंसल और गिर्राज बंसल ने बताया कि मंदिर से वाटरवर्क्स चौराहा तक “खोया-पाया केंद्र” और 24 घंटे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा। सरकारी डॉक्टर और दवाएं उपलब्ध रहेंगी। मेला कमेटी ने बताया- पूरे परिक्रमा मार्ग पर पेयजल और 9 से 10 अगस्त तक भंडारे की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए 100-150 स्वयंसेवक पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। यमुना में जलस्तर बढ़ने पर बैरिकेटिंग होगी। स्नान के लिए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। बायो टॉयलेट, महिला पुलिस, अग्निशमन और गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी। ये सभी व्यवस्थाएं 9 अगस्त शाम से 10 अगस्त दोपहर तक चलेंगी। जल्द प्रशासन से मिलकर सफाई, पैचवर्क, बिजली और सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
Source link
बल्केश्वर में लगेगा विशाल महादेव मेला:लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक, खोया-पाया और चिकित्सा केंद्र भी बनेंगे
