महिलाओं को दुकान खोलने सरकार देगी ₹60 हजार:मधेपुरा में सुधा बिक्री केंद्र खोलने का मौका, 24 जुलाई तक करें आवेदन




मधेपुरा में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन समिति (जीविका) ने जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK) योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र जीविका दीदियों को सुधा उत्पादों की बिक्री के लिए केंद्र खोलने पर 60 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना की कुल लागत 75 हजार रुपए है, जिसमें लाभार्थी को 15 हजार रुपए का स्वयं योगदान करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2016 निर्धारित की गई है। CBO-MIS प्रोफाइल अपडेट होना चाहिए यह योजना केवल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की पात्र महिला सदस्यों के लिए है। आवेदन करने के लिए आवेदिका का CBO-MIS प्रोफाइल अपडेट, वैध LOKOS ID और समूह से लिए गए पूर्व ऋण की सभी किस्तों का भुगतान होना जरूरी है। प्रस्तावित बिक्री केंद्र आवेदिका की अपनी ग्राम पंचायत में ही होना चाहिए। दुकान का न्यूनतम क्षेत्रफल 70 वर्ग फुट होना आवश्यक है। साथ ही बिजली कनेक्शन और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर अपडेट करें आवेदन के दौरान आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, LOKOS ID, दुकान का फोटो, स्वामित्व या किरायानामा और बिजली बिल समेत अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि इच्छुक जीविका दीदियां 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रशासन ने सभी पात्र महिलाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने और स्वरोजगार के जरिए परिवार की आय बढ़ाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *