Headlines

सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 27 मजदूर फंसे:मलबे से सुरंग बंद, रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर्स बेहोश; गैस लीक की आशंका




सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। नामची जिले में स्थित सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था। जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की सही संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है। सुरंग के अंदर गैस होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। कई बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर आए और कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। लैंडस्लाइड से जुड़ी 6 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *