Headlines

Amroha Farmhouse Haryana Girl Gangrape Case


सोनीपत/फतेहाबाद10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली जिम ट्रेनर से यूपी के अमरोहा में सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि उसे मुजफ्फरनगर निवासी CRPF का हेड कॉन्स्टेबल मोहित सोनीपत से अपनी ब्रेजा कार में बैठाकर अमरोहा लाया था। दोनों को जिम ट्रेनर की सहेली ने ही मिलवाया था। उसके साथ CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम भी था।

दोनों ने उसे झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया, जो उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का है। मंगलवार रात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पार्टी की और इसके बाद कमरे में घुसकर उसके साथ वारदात की।

रात में ही पीड़िता ने गूगल से अमरोहा पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर सर्च कर घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस बुधवार को दिनभर मामला दबाए रही। दबाव बढ़ा तो कार्रवाई करनी पड़ी। शाम 4:20 बजे चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी लाखन सिंह यादव मीडिया के सामने आए और घटना की की जानकारी दी। हालांकि आरोपियों को मीडिया के सामने पेश नहीं किया।

पीड़ित हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है।

पीड़ित हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है।

पीड़िता की जुबानी, वारदात की पूरी कहानी…

  • 20 सितंबर को सहेली ने हेडकांस्टेबल से मिलने को कहा : पीड़िता ने अमरोहा में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली तलाकशुदा महिला है। 20 सितंबर को उसकी बात उसकी एक सहेली से हुई थी। उसने CRPF के हेड कॉन्स्टेबल मोहित से मिलने के लिए सोनीपत बुलाया था। मोहित मुजफ्फरनगर जिले के सौरंग का रहने वाला है।
  • कार से अमरोहा लाया, रास्ते में दोस्त को बैठाया: पीड़िता के अनुसार, 21 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे वह सोनीपत पहुंची। वहां उसकी मुलाकात मोहित से हुई। मोहित उसे अपनी ब्रेजा गाड़ी से मेरठ ले गया। रास्ते में उसने अपने साथी CRPF के इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी गाड़ी में बैठा लिया। लालाराम राजस्थान में अलवर जिले के थाना नहरोट के गांव खातन खेड़ा का रहने वाला है।
  • फार्महाउस में दो कमरे बुक किए: पीड़िता ने आगे बताया, मोहित और लालराम उसे लेकर मंगलवार को हसनपुर (अमरोहा) पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। वे सभी झुलपुरी फार्म हाउस (हसनपुर) पहुंचे। वहां दो कमरे बुक किए। एक कमरे में मोहित और दरोगा संजय तोमर व लालाराम लेट गए।
  • कमरे में घुसकर मेरे साथ किया रेप: कुछ देर बाद हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। वह मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना के खेडा मस्तान गांव का रहने वाला है। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया। शराब पी। मैंने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर मेरे कमरे में घुस आए। तीनों ने मेरे साथ रेप किया।
  • धक्का देकर कमरे की कुंडी बंद कर ली : इसके बाद तीनों आरोपी रेप करने बाद कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया, तो उसे धक्का देकर बाहर किया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद मैंने गूगल सर्च करके अमरोहा पुलिस का नंबर खोजा और सूचना दी।

एसपी बोले- रात में मिली सूचना, सभी आरोपी गिरफ्तार

एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया- 22 सितंबर की देर रात पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि उसके साथ जबरदस्ती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की जानकारी ली गई। जांच में सामने आया कि महिला अपने परिचित मोहित और लालाराम नाम के दो लोगों के साथ अमरोहा आई थी। दोनों यहां अपने दोस्त संजय से मिलने आए थे। महिला के बयान के अनुसार, इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

मामले की जानकारी देते एसपी लाखन सिंह यादव।

मामले की जानकारी देते एसपी लाखन सिंह यादव।

विधायक ने कॉल रिसीव नहीं की, पीए बोले- थैरेपी चल रही

विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झुलपुरी (रझोहा) गांव के पास गजरौला जाने वाले लिंक मार्ग पर है। उनके इस आलीशान कृषि फार्म को “डी डी ब्रदर्स फार्महाउस” के नाम से भी जाना जाता है। साल 2022 में इस फार्म हाउस में हुई एक चोरी की घटना के बाद यह काफी चर्चा में आया था।

यह फॉर्म हाउस कई एकड़ में फैला है। यहां 20 से ज्यादा खूंखार कुत्ते हैं। फार्म हाउस पूरी तरह से हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है। कैमरे भी HD लगे हैं। यहां एंट्री भी विधायक के इशारे पर होती है। फार्म हाउस पर सुरेश रैना, मोहम्मद शमी समेत कई क्रिकेटर आ चुके हैं। IAS और IPS भी ठहरते हैं।

उधर, जब मामले में विधायक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो रिसीव नहीं हुआ। उनके पीए जुबेर काजमी ने बताया, विधायकजी की थेरेपी चल रही है। वो आज खानुपर में एक रैली में थे, जिसके कारण उनकी कमर में दर्द हो रहा है। पीए के अनुसार, इस पूरे मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे विधायक कार्यालय में जानकारी दी जाएगी।

फार्म हाउस के मालिक खानपुर के विधायक की कहानी….

उमेश शर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीते थे।

उमेश शर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीते थे।

  • स्टिंग ऑपरेशन से लेकर नई सियासी पार्टी तक : उमेश कुमार ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से भारी मतों से निर्दलीय चुनाव जीता था। विधायक बनने से पहले वह एक खोजी पत्रकार और एक न्यूज चैनल के सीईओ थे। हरीश रावत सरकार के समय किए गए स्टिंग ऑपरेशन से उन्हें देश भर में बड़ी पहचान मिली थी।
  • खुद की नई पार्टी बनाई, पत्नी बनीं अध्यक्ष : जून 2026 में उमेश कुमार ने रुड़की में एक बड़ी जनसभा कर अपनी नई पार्टी ‘जन निर्माण पार्टी’ की घोषणा की। उन्होंने अपनी पत्नी सोनिया शर्मा को इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ना है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व नेता राव मोईन को अपनी पार्टी में शामिल कर खानपुर और आसपास के इलाके में अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है।
  • विधायक ही हो गए थे ठगी के शिकार : जून 2026 में उमेश कुमार उस समय राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा में आए, जब उनके साथ 4.50 लाख की धोखाधड़ी हो गई। रांची के एक जालसाज ने उन्हें एक पुरानी विंटेज ‘मॉरिस कार’ बेचने के नाम पर झांसा दिया और पैसे ऐंठ लिए। इस मामले में देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
  • 151 बेटियों की कराई सामूहिक शादी : सियासी दांव-पेच के अलावा उमेश कुमार क्षेत्र में अपनी सोशल इंजीनियरिंग के लिए भी जाने जाते हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने खानपुर में 151 गरीब बेटियों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराया था, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

यूपी कांग्रेस ने कहा- आखिर कब तक बेटियां भेंट चढ़ती रहेंगी

————————

ये खबर भी पढ़ें-

ऑर्केस्ट्रा में काम के बहाने हरियाणा की युवती से रेप:उम्र 25 साल, 1 साल पहले सोशलमीडिया से देहव्यापारियों के चंगुल में फंसी; अब खुद को बचाया

मैं नोएडा सेक्टर-62 की रहने वाली संगीता से करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। संगीता ने मुझे कई बार अलग-अलग जगहों पर ऑर्केस्ट्रा में काम के लिए बुलाया। हर बार उसने तय मेहनताना भी दिया। हाल ही में उसने मुझे बिहार के बेगूसराय के नावकोठी में एक प्रोग्राम में डांस के लिए बुलाया था। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *