Headlines

Dharmpur Nursing College Controversy | Rajat Thakur Demands Probe



हिमाचल के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कांग्रेस के स्थानीय विधायक चंद्रशेखर पर तीखा हमला बोला है। एक पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने विधायक से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों के संचालन, आय और नियमों

.

रजत ठाकुर ने प्रतीकात्मक रूप से 11 साल के बच्चे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह एक बच्चे को अपने पिता का नाम जानने का हक है, उसी तरह जनता को भी सरकाघाट में 2015 से चल रहे स्वाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग (Swakar College of Nursing) के असली मालिकों और संरक्षकों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में एक नया संस्थान भी स्वीकृत हुआ है, इसलिए पुराने और नए संस्थान के बीच के आपसी संबंधों और कड़ियों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

पहाड़ी राज्य लोक सेवा समिति और संस्था की करोड़ों की आय

रजत ठाकुर ने दावा किया कि स्वाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग का संचालन ‘पहाड़ी राज्य लोक सेवा समिति’ कर रही है, जिसके गठन में विधायक चंद्रशेखर की मुख्य भूमिका रही है और वे इसके अध्यक्ष हैं। यह संस्था जीएनएम (GNM), एएनएम (ANM) और नर्सिंग से जुड़े कई पाठ्यक्रम चलाती है।

कॉलेज की बैलेंस शीट पर रजत ठाकुर बोले

रजत ठाकुर का दावा है कि बाद के वर्षों में इस संस्थान की वार्षिक आय ₹1 करोड़ से अधिक हो चुकी है। जबकि 2020-21 में संस्थान की आय लगभग 64.83 लाख थी।

संस्थान के आए के आकड़े

  • 2020-21: संस्थान की आय लगभग ₹64.83 लाख थी।
  • 2021-22: आय ₹64.73 लाख दर्ज की गई।
  • 2022-23: आय बढ़कर ₹73.70 लाख हो गई।

नए APWH संस्थान की स्वीकृति में नियमों की अनदेखी का आरोप

वर्ष 2024 में नए APWH संस्थान के लिए दिए गए आवेदन पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अनुमति हासिल करने के लिए जमीन, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और अन्य नियमों के साथ हेरफेर की गई है। रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि इन दोनों संस्थानों के दस्तावेजों, बैंक खातों और नियमों के उल्लंघन की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच जनता के सामने आ सके।

ठाकुर ने जो गड़बड़ी बताई

FD में गड़बड़ी: निर्धारित ₹20 लाख की एफडी की जगह केवल ₹11 लाख की एफडी लगाई गई।

जमीन दस्तावेज: आवेदन पत्र के साथ अलग-अलग स्थानों की जमीन के कागजात जोड़कर शर्तें पूरी करने का प्रयास किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *