Headlines

स्वामित्व योजना में पटवारी पर वसूली के आरोप:बेमेतरा के 4 गांवों के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए




बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के हल्का क्रमांक-40 की पटवारी अम्बा उपाध्याय पर स्वामित्व योजना के तहत डिजिटल रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। ग्राम निनवा, सावतपुर, डुडा और उघरा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रोन सर्वे के बाद स्वामित्व योजना के तहत कब्जाधारियों का नाम डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए 20 हजार से 30 हजार रुपए तक की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर नाम दर्ज नहीं करने और काम रोकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में कई लोगों के नाम शामिल शिकायत पत्र में कई ग्रामीणों के नाम और उनसे कथित रूप से मांगी या ली गई राशि का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मामलों में पैसे लेने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया, जबकि एक प्रकरण में जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीण महिला ने सुनाई आप बीती ग्रामीण बैसाखी बाई ने बताया कि वह अपने बेटे के नाम पर आबादी भूमि दर्ज कराने के लिए पटवारी अम्बा उपाध्याय के पास गई थीं। उनके अनुसार, पटवारी ने काम के बदले पैसे मांगे और कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो नाम दर्ज नहीं किया जाएगा। जांच की मांग, कलेक्टर ने दिया भरोसा ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *