Headlines

Jaipur Mayor Election 2026 | Voting Results Sunil Kothari Sunita Mawar


जयपुर नगर निगम में नए मेयर के चुनाव को लेकर गुरुवार शाम तैयारियां तेज हो गई। मेयर के शुक्रवार को होने वाले चुनाव से पहले नगर निगम मुख्यालय और मेयर कक्ष की सफाई का काम शुरू किया गया। मेयर कक्ष को नए महापौर के पदभार ग्रहण करने के लिए तैयार किया जा रहा

.

बता दें कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेयर पद के लिए मतदान होगा। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

मेयर पद के लिए भाजपा के सुनील कोठारी और कांग्रेस की सुनीता मावर आमने-सामने हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों ही प्रत्याशी मैदान में हैं। इसे लेकर भाजपा पार्षदों को पुष्कर से जयपुर के बगरू के रिसोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है।

मेयर कक्ष की सफाई करते हुए कर्मचारी।

मेयर कक्ष की सफाई करते हुए कर्मचारी।

मेयर कक्ष की सफाई, नए मेयर कल लेंगे पदभार

चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार को नए मेयर का नाम साफ हो जाएगा। इसके बाद मेयर के पदभार ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। ऐसे में लंबे समय से खाली पड़े मेयर कक्ष में अब नए महापौर के आने का इंतजार है।

150 पार्षद करेंगे मतदान, बहुमत का आंकड़ा 76

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 76 है। संख्या बल के लिहाज से भाजपा के पास बहुमत से दो सीट ज्यादा हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 पार्षद हैं। वहीं 15 निर्दलीय पार्षद दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं।

हालांकि मेयर का चुनाव पार्षदों के मतदान से होगा। ऐसे में सिर्फ संख्या बल ही पूरी तस्वीर तय नहीं करता। दोनों दलों ने अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की। अब शुक्रवार को सभी पार्षद नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतगणना में साफ होगा कि किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले।

मेयर पद के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी।

मेयर पद के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी।

कोठारी बनाम मावर अब सीधा मुकाबला

मेयर पद के लिए भाजपा ने वार्ड 112 से पार्षद सुनील कोठारी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड 118 से पार्षद सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाया है। नाम वापसी के अंतिम दिन दो अन्य प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद मुकाबला अब पूरी तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच रह गया है।

सुनील कोठारी भाजपा के पूर्व जयपुर शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वार्ड 112 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोटों से हराया था। अब पार्टी ने संगठन के पुराने चेहरे को शहर की सबसे बड़ी स्थानीय राजनीतिक कुर्सी के लिए मैदान में उतारा है।

वहीं कांग्रेस ने वार्ड 118 की पार्षद सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाया है। वे लंबे समय से जयपुर की स्थानीय राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस ने उनके जरिए भाजपा के सामने सीधी चुनौती पेश की है।

कल मेयर, शनिवार को डिप्टी मेयर के लिए चुनाव

जयपुर नगर निगम में शुक्रवार को मेयर का चुनाव होने के बाद 26 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। ऐसे में अगले दो दिन नगर निगम की नई सत्ता का समीकरण साफ हो जाएगा। मेयर की कुर्सी के मुकाबला के बाद भाजपा और कांग्रेस की नजर डिप्टी मेयर के पद पर रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *