Headlines

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत:परिवार ने मौत पर जताया संदेह, जांच की मांग; परिवार में इकलौता कमाने वाला था मृतक




झुंझुनूं कस्बे के वार्ड नंबर 2 में निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूनिया का बास निवासी बाबूलाल उर्फ कमलेश रेपसवाल (32) के रूप में हुई है। हादसा सोमवार को हुआ। जानकारी के अनुसार, कमलेश निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद ठेकेदार और एक अन्य मजदूर उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर सीआई अजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, कमलेश विवाहित था और अपने पिता महेंद्र रेपसवाल का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जताया संदेह जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कमलेश की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वह किन परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, इसकी गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *