![]()
बिहार में मानसून मजबूत है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गया, नवादा और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पटना, नालंदा, वैशाली में भी तेज बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में 30-40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की ओर से आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम… सोमवार पटना समेत 10 जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। जमालपुर किउल रेल रूट के कजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक डूब गया है। रेलवे को 2 घंटे तक भागलपुर–सूरत सुपरफास्ट, जमालपुर–किऊल डीएमयू और गया–जमालपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। स्पीड कर कम के ट्रेनों को रवाना किया गया। गयाजी में बारिश के बाद जिले के सबसे बड़े हॉस्पिटल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में जलजमाव हो गया। अस्पताल के मुख्य द्वार और इमरजेंसी वार्ड के पास पानी लग गया। अब बारिश से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बीते 24 घंटे में 35 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ बगहा सबसे गर्म जिला रहा। जबकि पूर्णिया, पटना का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। प्रमुख जिलों का तापमान आगे कैसा रहेगा मौसम… पटना में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने और तेज हवा भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जुलाई के दौरान बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पटना में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शहर के कुछ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी। पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून मौसम विभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल पूरी तरह सक्रिय स्थिति में है। इसकी वजह से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक लगभग पूरे राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय मानसून की मुख्य रेखा बिहार के आसपास बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं राज्य में पहुंच रही हैं। यही नमी बादलों को मजबूत बना रही है और बारिश करा रही है।
Source link
बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना:पटना समेत कई शहरों में छाए रहेंगे बादल; अगले 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
