![]()
जैसलमेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र पर आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा में नकल के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस रिपोर्ट और आरोपी शिक्षक के जेल (न्यायिक अभिरक्षा) जाने के बाद जोधपुर के शिक्षा संयुक्त निदेशक ने मुख्य आरोपी शिक्षक पदमसिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष (कमरा नंबर 10) में तैनात दो वीक्षकों भीम सिंह व जालम सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड शिक्षक पदमसिंह का मुख्यालय सीबीईओ कार्यालय पोकरण तय किया गया है। मामले में नामजद तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि इस मामले में प्रिंसिपल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 5 जुलाई को परीक्षा के दौरान हुई थी नकल एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान दवामी विवेकानंद मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर नक़ल की गड़बड़ी सामने आई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी मनु कंवर और मुख्य आरोपी शिक्षक पदमसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षक पदमसिंह के जेल जाने की आधिकारिक सूचना मिलने पर जोधपुर के शिक्षा संयुक्त निदेशक ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान पदमसिंह की हाजिरी सीबीईओ कार्यालय पोकरण में रहेगी। तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक पदम् सिंह व महिला परीक्षार्थी मनु कंवर को पकड़ लिया था, लेकिन मामले में नामजद आरोपी प्रिंसिपल उम्मेदसिंह और दोनों वीक्षक जालमसिंह व भीमसिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), महेश बिस्सा का कहना है:”संयुक्त निदेशक द्वारा दो वीक्षकों और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पदमसिंह को सस्पेंड कर उनका मुख्यालय CBEO कार्यालय पोकरण बनाया गया है।” प्रिंसिपल सस्पेंड क्यों नहीं? मामले में नामजद केंद्राधीक्षक उम्मेदसिंह का निलंबन अभी तक नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार केंद्राधीक्षक उम्मेदसिंह प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) हैं। प्रिंसिपल के निलंबन का अधिकार केवल माध्यमिक शिक्षा निदेशक (बीकानेर) के पास होता है, इसलिए यह आदेश वहां से जारी होगा।
Source link
एलडीसी पेपर नकल मामले में आरोपी शिक्षक पदमसिंह सस्पेंड:दो वीक्षक भी सस्पेंड, प्रिंसिपल बचे; दोनों वीक्षक व प्रिंसिपल पुलिस की गिरफ्त से बाहर
