Headlines

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन आज:सोनीपत से छिप-छिपाकर किसान नेता दिल्ली के लिए रवाना; बॉर्डर पर सख्ती




अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध और किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के खिलाफ आज मंगलवार को दिल्ली में किसानों का बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। देशभर से किसान दिल्ली के किसान घाट पहुंच रहे हैं। वहीं सोनीपत जिले में भी आंदोलन को लेकर सोमवार रात से ही हलचल तेज हो गई। कई किसान नेता देर रात अपने घरों से निकलकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसान संगठनों का आरोप है कि पुलिस कई नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी, जिसके चलते कई नेता पहले ही घर छोड़कर निकल गए। वहीं हरियाणा में दिल्ली बॉर्डर पर भी पुलिस ने सख्ती की है और बॉर्डर पर वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है। किसानों को भी रोका जा रहा है। दिल्ली कूच के लिए रात से ही तैयारियां शुरू किसान संगठनों के अनुसार, दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोनीपत समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान देर रात और मंगलवार तड़के ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसान नेताओं का कहना है कि किसी भी स्थिति में वे किसान घाट पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। इन मुद्दों को लेकर हो रहा है आंदोलन किसानों का कहना है कि अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील से देश के किसानों के हित प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि इस समझौते से कृषि क्षेत्र में विदेशी कंपनियों का प्रभाव बढ़ेगा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में मुश्किलें आएगी। साथ ही किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी का भी किसान संगठन विरोध कर रहे हैं और उनकी तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। हिरासत की कोशिश का आरोप दिल्ली कूच से पहले सोनीपत में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। किसान संगठनों ने आरोप लगाया कि कई किसान नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश की गई। इसी आशंका के चलते कई नेता रविवार रात से ही अपने घरों से निकल गए और सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गोहाना में भी हुआ था हाईवे जाम दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सोमवार को गोहाना के गांव रूखी चौक पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) और अन्य किसान संगठनों ने रोहतक-पानीपत हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील और गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारियों को देखते हुए जाम समाप्त कर दिया। दिल्ली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें आज दिल्ली में होने वाले किसान प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसान संगठनों ने बड़ी संख्या में किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। वहीं सरकार और पुलिस की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *