Headlines

पानीपत में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले: शराब पीकर हुई कहासुनी में दोस्त ने की मारपीट




पानीपत जिले के गांव सौंधापुर के जिले सिंह (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि शराब के नशे में एक दोस्त ने मारपीट की, जिससे मौत हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि से मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह पता चल सकेगी। रिश्तेदार ने लगाया मारपीट का आरोप मृतक के रिश्तेदार देवराज ने बताया कि जिले सिंह की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। वह कभी अपने घर तो कभी रिश्तेदारों के यहां रहता था। देवराज के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि जिले सिंह का शराब पीने के बाद उसके एक दोस्त के साथ झगड़ा हुआ। उनका आरोप है कि जिले सिंह एक बार मौके से निकल भी गया था, लेकिन आरोपी उसे दोबारा पकड़कर ले गया। इसके बाद एक खाली मैदान में जिले सिंह का शव मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने, परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *