![]()
लोहरदगा|बोल बम तेतरतर समिति के द्वारा आयोजित लोहरदगा और गुमला जिलो के सैकड़ों शिवभक्तों द्वारा शंख नदी से सावन मास के प्रथम सोमवारी को पहाड़ी मंदिर रांची स्थित भोले बाबा में जलार्पण के इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को उत्साह व उमंग के साथ सुरक्षा, जलपान, विश्रामालय, अनुशासन, पंजीयन आदि विषयों को लेकर खेमराज स्मृति भवन में प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक को धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उपस्थित लोगों ने अस्थायी कार्यालय थाना रोड बालिका स्कूल के निकट चन्द्रशेखर आजाद चौक तेतरतर में खोलने, लोहरदगा से पहाड़ी मंदिर तक व्यक्तिगत व विभिन्न संगठनों द्वारा कांवड़ियों को जलपान आदि की सुविधा देने वालों से मुलाकात करने व उन्हें सम्मानित भी करने, लोहरदगा व रांची पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था करने, समिति के सदस्यों व सभी कांवड़ियों के नाम पता को पंजीकृत करने, कर्णप्रिय धार्मिक गाना बजाने, नशापान, प्रचार प्रसार, मिनट टू मिनट कांवड़ यात्रा, निमंत्रण पत्रक वितरण, कोष, पर्यावरण को संरक्षित जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर ओमप्रकाश सिंह, समिति अध्यक्ष मिथलेश वर्मा”बाबू”, सचिव आनंद ठाकुर, जिला श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष मोहन दुबे, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन पावन एक्का, दयानंद गुप्ता, पूर्व पार्षद शशि वर्मा, विकास वर्मा, संजय बर्म्मन, राजन मेहता, राजू सोनी, अरुण महतो, मुकेश महतो, कुलदीप ठाकुर, शंभू ठाकुर, राजेश वर्मा, हर्षित खत्री, सौरभ वर्मा, शुभम वर्मा, दीपक साहू, निखिल गर्ग, कुशल मित्तल, अमर प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।
Source link
सावन मास की पहली सोमवारी पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर बनाई योजना
