Headlines

सीकर में 3.5 इंच से ज्यादा बारिश:नवलगढ़ रोड पर 4 फीट तक पानी भरा; अगले 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट




सीकर में बीती रात मानसून की दूसरी अच्छी बारिश हुई। मानसूनी हवाओं के दोबारा एक्टिव होने के बाद सीकर में डेढ़ बजे से सुबह करीब साढ़े सात बजे तक रुक-रुककर बारिश हुई। इससे नवलगढ़ रोड पर 4 फीट तक पानी भर गया। सीकर में अब तक 90 MM यानी करीब 3.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण नवलगढ़ रोड पर करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में 4 फीट तक पानी भर गया। जलभराव के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए, जबकि लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। जिले में सबसे अधिक बारिश सीकर ग्रामीण में 119 MM और धोद में 116 MM दर्ज की गई। इसके अलावा पलसाना में 42 MM, रींगस में 45 MM और लक्ष्मणगढ़ में 38 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद सीकर के तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। हालांकि बारिश के दौरान हवाएं नहीं चलने से वातावरण में हल्की उमस बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज फतेहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस रही थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में सीकर जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *