Headlines

90 विधानसभा क्षेत्रों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी AAP:रायपुर के बूढ़ा तालाब में शाम 4 बजे जुटेंगे कार्यकर्ता, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की करेंगे मांग




सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) आज प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। रायपुर में इसका आयोजन शाम 4 बजे बूढ़ा तालाब में होगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं, छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। AAP का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश और प्रदेश में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प है। पार्टी के अनुसार, इसके जरिए सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। AAP ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान नीट (NEET) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। ये हैं पार्टी की प्रमुख मांगें सोनम वांगचुक के खिलाफ की गई कार्रवाई और पुलिस हिरासत समाप्त की जाए। पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। छात्रों और युवाओं के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पार्टी ने प्रदेशभर के नागरिकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *