Headlines

EO के सीयूजी नंबर पर मिल रही धमकी:फोन कर 50 लाख रुपए मांग रहा, लिपिक ने पुलिस से की शिकायत




बागपत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के सीयूजी नंबर पर लोन जमा कराने की धमकी मिल रही है। नगर पालिका के लिपिक महेश चंद शर्मा ने लगातार आ रही धमकी भरी कॉलों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना के तबादले के बाद यह पद फिलहाल खाली है। ऐसे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों के साथ विभाग का सीयूजी नंबर भी लिपिक महेश चंद शर्मा के पास है। 50 लाख के लोन का हवाला देकर किया फोन महेश चंद शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि बागपत कस्बे के एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये का लोन लिया है और इस लोन के दस्तावेजों में यही मोबाइल नंबर दर्ज है। सीयूजी नंबर की जानकारी देने पर दी धमकी महेश चंद शर्मा के अनुसार, उन्होंने कॉलर को बताया कि यह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का सीयूजी नंबर है और उसका संबंधित व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लोन जमा न कराने पर धमकी देने लगा। पहली शिकायत के बाद भी नहीं रुकी कॉल लिपिक का कहना है कि पहली शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद भी कॉलर लगातार सीयूजी नंबर पर फोन कर धमकियां देता रहा। परेशान होकर उन्होंने 20 जुलाई को दोबारा शहर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर रही कॉलर की तलाश शहर कोतवाली प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *