![]()
राजनांदगांव | गुरुवार की बारिश के बाद तहसील और सीएमओ कार्यालय परिसर में फिर पानी भर गया। वहीं कई इलाकों में कीचड़ से आवाजाही में समस्या होती रही। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। परिसर में जगह-जगह कीचड़ होने से पैदल चलने वालों को ज्यादा परेशानी होती है। दोपहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। यहां पानी निकासी और कीचड़ से राहत दिलाने की जरुरत है। -आकाश साहू, राजनांदगांव राजनांदगांव| दिग्विजय स्टेडियम में स्कूल गेम्स शुरू हुआ है। यहां करीब 650 से ज्यादा बच्चे खेलने पहुंचे हैं। वहीं बड़ी संख्या में विभागीय एवं दर्शक भी पहुंचते हैं। ऐसे में यहां की पार्किंग को व्यवस्थित रखना जरूरी है। वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से प्रवेश और निकास मार्ग प्रभावित होता है। खिलाड़ियों को लाने और ले जाने बसों को एंट्री करने और वापस जाने, रिवर्स लेने में समस्या होती है। -एसके राजपूत, राजनांदगांव राजनांदगांव | शहर में खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को दर्शाने वाली दीवारों पर बनी चित्रकारी अब कई जगह फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। बारिश और मौसम के असर से रंगों की चमक कम होने के कारण चित्रों का आकर्षण भी प्रभावित हो रहा है। राजनांदगांव की पहचान खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों से जुड़ी रही है। शहर के प्रमुख स्थानों में खिलाड़ियों की चित्रकारी बनाई गई थी। -महेन्द्र वर्मा, राजनांदगांव राजनांदगांव| रायपुर नाका चौक पर पेट्रोल पंप के सामने की सर्विस लेन में सड़क पर गड्ढे में बारिश का पानी भर रहा है। इससे वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलने का खतरा बना रहता है। सर्विस लेन पर पानी जमा रहने से सड़क का खराब हिस्सा और बढ़ने की आशंका है। गड्ढे का समतलीकरण करने की ज़रुरत है। -जसविंदर सिंह, राजनांदगांव
Source link
स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्थित रहने से खिलाड़ियों और दर्शकों को होगी सुविधा
