- Hindi News
- National
- Odisha Andhra Pradesh Flood Landslide | Cyclone Arnab Rain Alert MP Rajasthan
नई दिल्ली/पटना/लखनऊ/भोपाल/जयपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन अर्नब अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम समेत 11 राज्यों में बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
ओडिशा में भारी बारिश, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। मलकानगिरी में NH-326 पर पोटेरू, कंगुरुकोंडा, कन्याश्रम और MV-90 के पुलों पर 3 से 5 फीट तक पानी भर गया। इससे मलकानगिरी-कालीमेला, मोटू और पड़िया के बीच सड़क सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं।
गंजाम-कंधमाल सीमा पर लगातार बारिश के कारण कलिंगा घाटी में भीषण लैंडस्लाइड हुई। इससे निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा बह गया और हाल ही में बनाई गई सिक्योरिटी वॉल भी ढह गई। खतरे को देखते हुए राज्य के नबरंगपुर, कालाहांडी, गजपति, कोरापुट और रायगड़ा जिले में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
इधर, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश जारी है। विशाखापट्टनम में 24 घंटे में 28 सेमी बारिश हुई। इससे कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। मधुरवाड़ा इलाके में रेकेन रेजिडेंसी अपार्टमेंट में पानी घुसने से कई लोग हिल्डिंग में फंस गए। पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की टीमों ने लोगों को बाहर निकाल लिया। अनकापल्ली और बापटला में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

ओडिशा के पुरी शहर में लगातार 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है।

आंध्र के विशाखापट्टनम में बाढ़ का पानी अपार्टमेंट के अंदर घुस गया।

कोलकाता में बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

ओडिशा के मलकानगिरी में NH-326 पर पानी पुल के आर-पार बहने लगा।

प्रमुख शहरों में आज अधिकतम तापमान का अनुमान

अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान
26 सितंबर
- उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। यूपी और मध्य प्रदेश में बहुत बारिश हो सकती है।
- बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की संभावना।
- उत्तर प्रदेश में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी की आशंका।
27 सितंबर
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुछ जगह भारी बारिश की आशंका है। बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटे की तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
- बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 30-40 किमी/घंटे की हवाओं के साथ आंधी की संभावना।

