Headlines

नारकंडा से लापता मां-बेटी मंडी से बरामद:नेपाली मूल की महिला और बच्ची सकुशल मिलीं; महिला के बयान दर्ज करेगी पुलिस




शिमला जिले के नारकंडा क्षेत्र से 18 जुलाई को लापता हुई नेपाली मूल की 20 वर्षीय महिला और उसकी 3 वर्षीय बेटी को मंडी जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। कुमारसैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें 19 जुलाई को सदर मंडी क्षेत्र से ढूंढ निकाला। कुमारसैन पुलिस थाना में 18 जुलाई को महिला के पति ने अपनी पत्नी और बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लापता मां-बेटी की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास तेज किए। सदर मंडी क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढा पुलिस की तत्परता और शिकायतकर्ता के सहयोग से उन्हें 19 जुलाई को जिला मंडी के सदर मंडी क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ लिया गया। पुलिस के अनुसार, मां और बेटी दोनों सुरक्षित हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा महिला का चिकित्सीय परीक्षण करवाने के साथ उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले से संबंधित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *