Headlines

Delhi News | Rahul Gandhi & Punjab MPs Detained Outside PM House


चरणजीत सिंह चन्नी को उठाकर ले जाती पुलिस।

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए। इसमें पंजाब से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

.

कांग्रेस नेताओं ने पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।

राहुल गांधी के साथ CJP के समर्थन में दिए जा रहे धरने में पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह व अन्य धरने में शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी ने कहा कि सरकार छात्रों की नहीं सुनती है।

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी ने कहा कि सरकार छात्रों की नहीं सुनती है।

कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़े

दिल्ली पुलिस ने जिन सांसदों को पीएम हाउस के बाहर से डिटेन किया उन्हें कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ दिया। पंजाब के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि पुलिस ने उनको धक्के मारे और जबरन उठाकर ले गई। उनका कहना है कि पुलिस ने ऐसा व्यवहार उनके साथ किया तो बच्चों के साथ कैसे किया होगा।

सरकार की जिम्मेदारी सिस्टम ठीक करना- रंधावा

रंधावा ने कहा कि मोदी देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक हुआ है, इससे बच्चों को परेशानी हुई है। वह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं, तो उन्हें दे देना चाहिए। रंधावा ने कहा कि भाजपा बार-बार कांग्रेस के समय की बात करती है। इसका मतलब यह नहीं है कि पहले जो हुआ अब उसे ठीक नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार की जिम्मेदारी है सिस्टम को ठीक करना।

सरकार बच्चों की बात नहीं सुन रही: बाजवा

एलओपी प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार बच्चों की बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि या तो गृहमंत्री के साथ मीटिंग होती या शिक्षा मंत्री के साथ होती। उन्होंने कहा कि नड्‌डा के साथ मीटिंग करने का क्या औचित्य है। उनका कहना है कि सरकार दरअसल बच्चों से बात ही नहीं कर रही है।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब के मंत्री ने बताया जंतर-मंतर का हाल: CJP के प्रदर्शन पर बैंस बोले- दिल्ली पुलिस बर्बरता को तत्पर, युवाओं ने भी पत्थर फेंके

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद मार्च में शामिल हुए। वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन स्थल के हालात साझा किए और आंदोलन का समर्थन किया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *