![]()
जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ बल प्रयोग किया गया, जो अनुचित है। इस प्रदर्शन में शामिल विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देशभर के युवाओं में इस घटना को लेकर आक्रोश है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पंकज शुक्ला ने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
Source link
जांजगीर-चांपा में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:जंतर-मंतर घटना के विरोध में शिक्षा मंत्री और PM का पुतला फूंका; नारेबाजी भी की
