Headlines

दौसा में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट:लोगों को उमस से मिली राहत, कई इलाकों में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी




दौसा में बीते कई दिनों से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। हवाओं में ठंडक घुल गई है। हालांकि अभी तक हुई छितराई बारिश होने से बांधों में पानी की आवक नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को जिलेभर में समानांतर बारिश होने की उम्मीद है। खरीफ फसलों के लिए संजीवनी बारिश की बूंदें अन्नदाताओं के लिए भी राहत लेकर आई हैं। दो सप्ताह इंतजार के बाद शुरू हुई बारिश खरीफ फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। जिससे किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है। जलभराव की समस्या से लोग परेशान बारिश के चलते गांवों के रास्तों में जलभराव की स्थिति बन गई। शहरों में भी खाली पड़े प्लॉटों में भी बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी भरने और फिसलन के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। 18 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। दौसा समेत अजमेर, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, खैरथल-तिजारा, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, बारां, झालावाड़, उदयपुर एवं सिरोही जिलों तथा आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *