Headlines

बांसवाड़ा के डायलाब के 3 मंदिरों में चोरी:DVR और 10 हजार से ज्यादा नकदी ले गए चोर




बांसवाड़ा शहर के डायलाब क्षेत्र में स्थित आस्था के केंद्रों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर और शिव-पार्वती मंदिर के ताले तोड़कर सनसनी फैला दी। मंदिर परिसरों में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और पुजारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला ​मंदिर के पुजारी हितेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया- सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो तीनों मंदिरों के ताले टूटे मिले। चोर मंदिर में रखा डीवीआर, छत पर लगे उपकरण और दानपेटी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ले गए। बदमाशों ने मंदिर पेटियों के ताले तोड़े डायलाब के तीन प्रमुख मंदिरों हनुमान मंदिर, राम मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर में चोरी हुई हैं। ​चोरों ने मंदिरों के डीवीआर, छत का सामान और दानपेटियों के ताले तोड़े। तीनों मंदिरों की दानपेटी से ​लगभग 10 हजार रुपए से अधिक की नकदी चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। ​ पुलिस ने मौका मुआयना किया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस शुक्रवार मौके पर पहुंची मौके मुआयना कर और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश कर रहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *