Headlines

दतिया में ठंडी हवाओं से बदला मौसम:हल्की बारिश से उमस-गर्मी से राहत; कल भारी बरसात का अनुमान




दतिया के लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से शुक्रवार सुबह राहत मिली। सुबह से ही शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने अचानक ठंडक बढ़ा दी। सुबह का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसएन साहू के अनुसार, मौसम में इस बदलाव के पीछे दो मौसमी सिस्टम काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके के पास एक गहरा अवदाब (डीप डिप्रेशन) का क्षेत्र बना है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) भी सक्रिय हो गया है। इन दोनों सिस्टम के कारण हवाओं में नमी आ रही है, जिससे पूरे इलाके में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। कल भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने दतिया और आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को शहर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। इस सिस्टम का असर कल (शनिवार) को सबसे ज्यादा दिखेगा। इलाके में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जैसे ही यह डिप्रेशन सिस्टम कमजोर पड़कर आगे बढ़ेगा, उसके बाद ही बारिश कम होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *