Headlines

धनबाद में सड़क हादसा, दो की मौत:कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा ट्रेलर के भीतर घुसा, चालक-खलासी ने गंवाई जान




धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। साहोबहियार स्थित राजस्थानी ढाबा के समीप तीन वाहनों की टक्कर में आयशर ट्रक के चालक और खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के साहोबहियार स्थित राजस्थानी ढाबा के पास नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, लोहे से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक अल्टो कार को टक्कर मारी। अल्टो कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं। नींद की झपकी आने के कारण हादसे की आशंका
अल्टो कार से टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा ट्रेलर के भीतर तक घुस गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयशर ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। इस टक्कर में आयशर ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को वाहन से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आयशर ट्रक के चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है। मृतक चालक और खलासी मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *