Headlines

Air India Pilot Suspended | Zurich-Delhi Flight Alcohol Test Fail


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया के पायलट को 6 सितंबर की ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। टेकऑफ से कुछ समय पहले उसे ज्यूरिख एयरपोर्ट पर विमान से उतार दिया गया था और यात्री के तौर पर भारत भेजा गया था।

अंतिम मेडिकल रिपोर्ट और जांच पूरी होने तक पायलट का निलंबन जारी रहेगा। एअर इंडिया ने कहा कि वह सुरक्षा, नियमों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करती। पुष्टि होने पर कंपनी की नीति और नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाती है।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि सभी फ्लाइट क्रू को सुरक्षा, प्रोफेशनलिज्म और जवाबदेही के मानकों का पालन करने की याद दिलाई गई है। साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच भी अनिवार्य है।

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट का पायलट भी ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव

यह मामला एयर इंडिया के एक अन्य पायलट के मारिजुआना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है।

4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कमांडर का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आया था। इसी उड़ान के दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया था। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 से ज्यादा यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे।

सस्पेंड पायलट सुदीप वशिष्ठ ने अपने बयान में कहा था कि वह निजी परिस्थितियों के कारण नींद की समस्या से जूझ रहे थे और फैमिली डॉक्टर की बताई दवा ले रहे थे। उन्होंने बताया था कि लेओवर के दौरान आराम करने की कोशिश की, लेकिन नींद नहीं आई।

खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *