Headlines

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 881 छात्र नीट पास:सीएम मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लाइव हो दी बधाई, कहा- रिक्शे वाले, मजदूरों के बच्चे बनेंगे अब डॉक्टर




पंजाब के सरकारी स्कूल में पड़ रहे 881 छात्रों ने नीट-यूजी 2026 पास कर ली है। हालांकि नीट का पेपर लीक होने के कारण पहली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद देश भर में पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
नीट पास करने वाले छात्रों को बधाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लाइव हुए। केजरीवाल ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात आप लोगों से शेयर कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में पड़ रहे 881 छात्रों ने नीट पास किया है। नीट का पेपर पास करना काफी मुश्किल होता है। सरकारी स्कूलों में रिक्शे वालों के बच्चे, मजदूरों के बच्चे पड़ते हैं, जो कि अब डॉक्टर बनेंगे। जो पूरे परिवार की गरीबी को दूर करेगा। 2022 में 100 के करीब बच्चों ने नीट किया था पास- केजरीवाल नेआगे उन्हों कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा जोर हमेशा शिक्षा पर देती है। आगे किसी भी राजनीति पार्टी ने शिक्षा पर इतना काम नहीं किया है। केजरीवाल ने बताया कि 2022 में हमारी सरकार से पहले 100 बच्चों ने ही नीट पास किया था, अब गिनती 881 हो गई है। डॉ बी.आर अंबेडकर का सपना हम पूरा कर रहे है – सीएम मान बच्चों को बधाई देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि डॉ बी.आर अंबेडकर कहा करता थे कि शिक्षा शेरनी के दूध जैसी है, जो भी पिएगा वो ही दहाड़ेगा। हम लोग डॉ बी.आर अंबेड़कर का सपना हम पूरा कर रहे है। पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने जो नीट पास किया है। मैं उनके मां-बाप को भी बधाई देता हूं। जो बच्चों के साथ सुबह उठ कर लाइन पर लगे है। शिक्षा में जो रिजल्ट आया है, वो बहुत ही कमाल का आया है। हम चाहते हैं कि पूरे देश के बच्चे ही इसी तरह शिक्षित हों। क्योंकि यह नीला-पीला कार्ड गरीबी नहीं खत्म कर सकता है, शाम का खाना दे सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *