Headlines

DM ने सदर अस्पताल में ICU सेवा का उद्घाटन किया:कैमूर में गंभीर मरीजों को अब बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा, अत्याधुनिक वार्ड शुरू




कैमूर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU वार्ड का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा का लक्ष्य गंभीर मरीजों के रेफरल मामलों को कम करना और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की प्राथमिकता गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने से रोकना है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू की गई है। वर्तमान में यह आईसीयू वार्ड 6 बेड के साथ संचालित हो रहा है, जिसे जल्द ही बढ़ाकर 10 बेड का किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि वार्ड में वेंटिलेटर, विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। यहां सभी प्रकार की उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डीएम ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 15-20 दिनों में लगभग 40 से 45 मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ा था। इस आईसीयू वार्ड के शुरू होने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और रेफरल मामलों में कमी आएगी। इससे स्थानीय लोगों को अब इलाज के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *