![]()
बागपत के बिनौली गांव में घर की सफाई करते समय एक 19 साल की खुशी को सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचाने के लिए आठ इंजेक्शन लगाए। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना परिवार के लिए दूसरी ऐसी परेशानी है। खुशी के पिता विनोद कुमार ने बताया कि चार दिन पहले उनके बेटे राजा को भी सांप ने तीन बार डसा था। अब उनकी बेटी को भी सांप ने काट लिया है। विनोद कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में एक खाली मकान है, जहां से अक्सर जहरीले जीव-जंतु उनके घर में आ जाते हैं। इस बार भी सांप वहीं से आया होगा। फिलहाल, समय पर उपचार मिलने से खुशी की जान बच सकी है और उसका इलाज जारी है।
Source link
बागपत में सफाई करते वक्त लड़की को सांप ने डसा:8 इंजेक्शन लगाने के बाद हायर सेंटर रेफर, चार दिन में भाई को भी तीन बार काटा
