![]()
रामपुर में भैंस व्यापारियों से कथित अवैध वसूली और मारपीट के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने बुधवार शाम बताया कि भैंस और पड़िया लेकर जा रहे व्यापारियों के वाहनों को रोककर उनसे पैसे वसूलने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। ‘सड़क पर लूट के प्रयास जैसा मामला’ एसपी अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोग ट्रकों को रोककर व्यापारियों से अवैध वसूली का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस घटना को सड़क पर लूट के प्रयास जैसा बताते हुए कहा कि किसी भी संगठन के नाम पर व्यापारियों को रोककर वसूली या उत्पीड़न करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। चार आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस ने इस मामले में अभिषेक ठाकुर (निवासी पटवाई, रामपुर), सौरभ राजपूत (निवासी भमरौआ मझरा, सिविल लाइंस, रामपुर), आर. चौहान और आकाश गंगवार (दोनों निवासी बरेली) को हिरासत में लिया है। सभी से थाना सिविल लाइंस में पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा एसपी ने कहा कि यदि वाहन मालिक या चालक की ओर से तहरीर दी जाती है तो आरोपियों के खिलाफ डकैती के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटा रही पुलिस फिलहाल सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को भैंस और पड़िया व्यापारी तथा वाहन चालक भी थाने पहुंचे। पुलिस को वाहन चालक की तहरीर का इंतजार है। कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई एसपी ने कहा कि कुछ लोग विभिन्न संगठनों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
Source link
भैंस व्यापारियों से वसूली और मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार:एसपी ने इसे सड़क पर लूट जैसा अपराध बताया, सख्त कार्रवाई के संकेत दिए
