Headlines

चंडीगढ़ EPFO अधिकारी ढाई लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:पटियाला कार्यालय में तैनात, सेक्टर-17 से सीबीआई ने दबोचा; ठेकेदार से मांगे पैसे




केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पटियाला कार्यालय में तैनात प्रवर्तन अधिकारी शुभम त्यागी को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने पंजाब के एक ठेकेदार को उसके खिलाफ चल रही ईपीएफ संबंधी जांच में राहत देने के बदले पहले तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा ढाई लाख रुपये में तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने सेक्टर-17 स्थित ईपीएफओ कार्यालय में जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही शुभम त्यागी ने शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपये लिए, पहले से मौजूद सीबीआई अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। सीबीआई के अनुसार शिकायतकर्ता पंजाब का एक ठेकेदार है, जिसके अधीन कई कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों के पीएफ से जुड़े कुछ मामलों की जांच ईपीएफओ में चल रही थी। इन मामलों की जांच शुभम त्यागी के पास थी। आरोप है कि उसने जांच में कार्रवाई का डर दिखाकर ठेकेदार पर दबाव बनाया और मामला निपटाने के नाम पर रिश्वत की मांग की। इसके बाद ठेकेदार ने सीबीआई से संपर्क किया, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई का डर दिखाकर मांगी थी रिश्वत सीबीआई के अनुसार शिकायतकर्ता पंजाब का एक ठेकेदार है, जिसके पास कई कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) से जुड़े कुछ मामलों की जांच ईपीएफओ में चल रही थी। इन शिकायतों की जांच प्रवर्तन अधिकारी शुभम त्यागी के पास थी। आरोप है कि अधिकारी शिकायतों में कार्रवाई का डर दिखाकर ठेकेदार पर दबाव बना रहा था। बाद में मामले में राहत देने के बदले तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसे बातचीत के बाद ढाई लाख रुपये कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी सीबीआई को दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों का सत्यापन किया और फिर आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। तय योजना के तहत जैसे ही शुभम त्यागी ने सेक्टर-17 स्थित ईपीएफओ कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, सीबीआई की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज सीबीआई ने आरोपी शुभम त्यागी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उससे शुरुआती पूछताछ की गई। अब उसे वीरवार को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में सीबीआई आरोपी का रिमांड मांगेगी, ताकि उससे विस्तार से पूछताछ की जा सके। सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी ने इससे पहले भी किसी से रिश्वत ली है या नहीं। इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था या नहीं। जांच एजेंसी आरोपी के मोबाइल फोन, बैंक खातों, दस्तावेजों और चल-अचल संपत्ति की भी जांच करेगी, ताकि उसके आय के स्रोत और अवैध लेनदेन का पता लगाया जा सके। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस रिश्वतखोरी के मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था। जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी और के साथ मिलकर रिश्वत मांगता था। अगर जांच के दौरान किसी अन्य अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीबीआई आरोपी के बैंक खातों, चल-अचल संपत्ति, निवेश और आय के अन्य स्रोतों की भी जांच करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि उसकी संपत्ति उसकी वैध आय के अनुसार है या नहीं। साथ ही यह भी जांच होगी कि उसने पहले भी किसी व्यक्ति या ठेकेदार से रिश्वत लेकर अवैध रूप से पैसा तो नहीं कमाया। यदि जांच में ऐसे सबूत मिलते हैं तो सीबीआई इस मामले में नई धाराएं जोड़ सकती है और अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *