Headlines

कोरबा के SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी:नकाबपोश चोर की करतूत CCTV में कैद, 35 हजार रुपये गायब, पुलिस जांच में जुटी




कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के जैलगांव चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (चॉइस सेंटर) में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और लॉकर तोड़कर करीब 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संचालक अनूप दास दीवान ने बताया कि मंगलवार (21 जुलाई) रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह सेंटर बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। जांच करने पर उसमें रखे करीब 35 हजार रुपये गायब मिले, जबकि अन्य सामान सुरक्षित था। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहले शटर का ताला तोड़ता है, फिर कुंडी तोड़कर दुकान में प्रवेश करता है और चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। मुख्य सड़क पर वारदात, फिर भी नहीं लगा सुराग बताया जा रहा है कि चॉइस सेंटर मुख्य मार्ग पर स्थित है। वारदात के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी थी, लेकिन चोर ने शातिराना अंदाज में चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *