![]()
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के ऐसाऊ गांव में शुक्रवार को गणपति विसर्जन के दौरान 15 साल का नाबालिग सुमित कुमार पानी में डूब गया। करीब 2 घंटे की तलाश के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया किशोर शुक्रवार दोपहर बाद ऐसाऊ गांव की नदी के पास गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। इसी दौरान झाडोली निवासी सुमित कुमार पुत्र कैलाश प्रजापत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा और थानाधिकारी चैल सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया। टीम ने नदी में तलाश शुरू की और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने शव को पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पिंडवाड़ा थाना अधिकारी के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गणपति विसर्जन के दौरान मौके पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और हादसे की स्थिति में बचाव व्यवस्था में कहां कमी रही। घटना के बाद विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Source link
गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा नाबालिग, मौत:सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने 2 घंटे बाद निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी
